नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं सर्च अभियान में आइईडी बरामद

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आइईडी को बरामद किया है।

बता दे कि टोन्टो थाना अंतर्गत हुसिपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी बम लगाया गया था। सर्च अभियान में पुलिस ने उसे बरामद कि‍या। सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से उसे नष्ट किया गया है। संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

जानकारी हो कि पिछले वर्ष 10 अक्टूबर से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। इसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8