Horoscope Today : 23 फरवरी, 2024
मेष
वाणी में संयम रखते हुए क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध ना तोड़ें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा। नौकरी के साक्षात्कार में सफलता का योग है।
वृष
जिन लोगों का सहयोग आपने किया था, वे मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है। नशा से दूर रहें।
मिथुन
अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
कर्क
किसी के बहकावे में बहुत जल्दी आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश नहीं दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
सिंह
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
कन्या
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
तुला
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक
समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने पर पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, लाभ होगा।
धनु
व्ययस्ता के कारण सेहत को नहीं भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग है।
मकर
सेहत को नजरअंदाज नहीं करें। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
कुंभ
जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।
मीन
अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद रहेगा। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे, वही विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।