Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 15 फरवरी, 2024

मेष

सभी तनावों को भूलकर प्रसन्न रहने की कोशिश करें। कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा।

वृष

कार्यक्षमता में वृध्दि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा। संतान की नौकरी लगने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

गलतियों के नजरअंदाज नहीं करें। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर दोनों जगह पूछ-परख रहेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने को संभालें और संगति‍ बदलें।

कर्क

कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

सिंह

जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।

कन्या

आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला

पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

वृश्चिक

किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान ना दें। दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी।

धनु

निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। सेहत का ख्‍याल रखें।

मकर

कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आयेगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

कुंभ

परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। नशा से दूर रहें।

मीन

अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।