किसानों की आड़ में उपद्रवियों पर गृह मंत्रालय सख्त, दिया ये निर्देश

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आ रही, किसानों की आड़ में उपद्रवियों पर लगाम कसने के लिए गृह मंत्रालय ने कड़े निर्देश दिए हैं। किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बहुत ही सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। जेसीबी, मास्क और गैस मास्क लगाकर शंभू बॉर्डर पार करने की कोशिश में लगे किसानों को रोकने का निर्देश दिया है।

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब को कड़ी फटकार लगाई है। पंजाब सरकार को पत्र लिखते हुए गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रदेश सरकार कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि किसानों की आड़ में कई उपद्रवी पंजाब की हरियाणा से लगती सीमा पर शंभू के पास भारी मशीनरी जुटाकर पथराव कर रहे थे।

1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, 300 कारों, 10 मिनी बसों और छोटे वाहनों के साथ करीब 14 हजार किसान दिल्ली मार्च के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा पर संघर्ष कर रहे हैं। इस समय बॉडर पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।

किसान विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए उनके ‘दिल्ली चलो’ मार्च को सुरक्षाबलों द्वारा रोक दिए जाने के बाद किसान हरियाणा के साथ पंजाब की सीमा पर जमे हैं।

न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर से वार्ता की बात कही है। चौथी दौर की वार्ता के बाद चार फसलों पर एमएसपी गारंटी को लेकर खत्म हो गई थी, लेकिन दूसरे दिन ही किसानों ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके साथ ही 21 फरवरी को आंदोलन करने का फिर से एलान कर दिया था।