हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक चढ़ा पुलिस के हत्थे, यहां से हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आठ फरवरी को हुई हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश 8 फरवरी से चल रही थी। अब वह पुलिस के हाथ लग गया है। उत्तराखंड पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में थी। दिल्ली में लोकेशन मिलने के बाद अब्दुल मलिक को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुए बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक बनाया गया है। इसी आधार पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई चल रही है। आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और धर्मस्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था।

पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, रामनगर कोतवाल समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मी और निगमकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। पुलिस की जीप, जेसीबी, दमकल की गाड़ी दोपहिया समेत 70 से अधिक वाहन फूंक दिए गए।

आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए, तो सबसे पहले अधिकारी जान बचाने के लिए मौके से भागे। पुलिस व निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली। प्रशासन ने उपद्रवियों को देखते ही पैर में गोली मारने के आदेश दिए हैं। पिता-पुत्र समेत छह लोगों की गोली लगने से मौत हो गई।