सीएमपीडीआई में सीटू की गेट मीटिंग, हड़ताल सफल बनाने की अपील

झारखंड
Spread the love

रांची। केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ 16 फरवरी, 2024 को कोयला उद्योग में हड़ताल आहूत की गई है। इसे सफल बनाने के लिए सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची परिसर में एनसीओईए (सीटू) ने 12 फरवरी को एक गेट मीटिंग की।

मीटिंग की अध्यक्षता समीर बिस्वास ने की। सीटू के सचिव प्रलय भट्टाचार्यी ने मजदूर विरोधी नीतियों एवं कदमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि श्रमिकों को सरकार के इन दमनकारी नीतियों को डटकर मुकाबला करना होगा।

सचिव ने श्रमिकों से प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मीटिंग में विनोद कुमार सिंह, राजेश सिन्हा एवं सीटू के तमाम सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।