Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ी, जानें झारखंड के दाम

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Rate) बढ़ा दी है। आम तौर पर महीने की पहली तारीख को इसकी कीमत में बदलाव होता है। नई कीमत 1 फरवरी, 2024 से लागू कर दी गई है।

कमर्शियल सिलेंडर में वृद्धि

जानकारी के मुतबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। इसमें 18 रुपये की वृद्धि की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में 1 जनवरी, 2024 को कीमत 1918.00 रुपये थी। यह 1 द्यरवरी, 2024 को 1936.00 रुपये हो गई।

घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत है। इसकी कीमत में 200 रुपये की कमी केंद्र सरकार ने कर दी थी। इसके बाद कीमत 960.50 रुपये हो गई थी। फरवरी, 2024 में भी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए यही कीमत चुकानी होगी।

10 केजी की कीमत बढ़ी

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की जनवरी, 2024 में कीमत 692.50 रुपये है। इसमें मात्र 0.50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। फरवरी, 2024 में इसके लिए 693 रुपये चुकाने होंगे।

5 केजी वाला का दाम

इसी तरह 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत जनवरी, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत भी नहीं बदली है। ग्राहकों को फरवरी, 2024 में भी इतने ही रुपये देने होंगे।

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।