दिवंगत सहायक अध्‍यापक के आश्रितों की आर्थिक सहायता की

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हरिगावां के दिवंगत सहायक अध्यापक प्रेमनाथ राम के आश्रित को कांडी प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने आर्थिक सहायता की। उन्‍हें 74,032 रुपये का आर्थिक सहयोग किया।

दिवंगत सहायक अध्‍यापक प्रेमनाथ राम के आवास शुक्रवार को सहायक अध्यापक संघ के पदधारी पहुंचे। इसमें कांडी प्रखंड अध्यक्ष रामरंजन, सतेंद्र मिश्रा, अभिषेक सिंह, राजेश दुबे, ब्रजेश पांडेय, अमरेंद्र पंडित, धर्मेंद्र राम, बीरेंद्र पासवान, रामाश्रय साह, संतोष पाल, उदय राम, संजय कुमार, सतेंद्र विश्वकर्मा,करंजु पाल, विपिन पांडेय, सतीश पांडेय, ललित सिंह, प्रदीप कुमार, नितेश सिन्हा, दीपक पांडेय, संतोष ठाकुर व प्रवीण सिंह सहित दो दर्जन सहायक अध्यापक शामिल थे।

पदधारियों ने प्रेमनाथ राम के पुत्र सुभम कुमार, रोहित कुमार व उनके बड़े भाई अक्षयवर चंद्रवंशी को सहयोग की राशि प्रदान की। विदित हो कि 22 जनवरी को प्रेमनाथ राम की मृत्यु हर्ट अटैक से हो गई थी। घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य की मृत्‍यु से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। विभाग द्वारा अब तक कोई सहयोग नहीं किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।