किसान सरकारी की योजनाओं का लाभ उठाएं : उपायुक्‍त

कृषि झारखंड
Spread the love

  • जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी-2024 का आयोजन

दुमका। किसान विद्यापीठ परिसर में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी-2024 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

स्वागत संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर ने कृषि, आत्मा, उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, एवं संबंधित विभाग के योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

उपायुक्त ने विभागीय योजनाओं के कार्यान्यवन में तेजी लाते हुए किसानों के हित में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपस्थित किसानों को योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया।

उपाध्यक्ष जिला परिषद सुधीर मंडल ने विभागीय पदाधिकारी / कर्मी से अनुरोध किया कि सभी प्रखंड कृषि पदधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक अपने-अपने प्रखंड एवं पंचायत कृषि कार्य करेगें, ताकि कृषि एवं संबंद्ध विभाग के द्वारा संचालित योजना का लाभ ग्राम स्तर तक पहुंच सके।

क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र (दुमका) के वैज्ञानिक डॉ एके साहा ने फसल में देने के लिए उर्वरक, खाद्य, कीटनाशी दवा, पौधों में लगने वाले बीमारी एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया।

इस जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में किसानों द्वारा अपने-अपने फसल की प्रर्दशनी लगाई गई। इसमें उत्कृष्ट फसल लाने वाले किसानों को प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।

फसल उत्पाद में गेहूं, मक्का, चना, मसूर, मटर, फल, फूल एवं महिलाओं द्वारा निर्मित अचार आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। नए फसल के रूप में स्ट्रोबेरी, मशरूम का फसल उत्पाद किसानों द्वारा प्रदर्शनी में लगाई गई। यह आर्कषण का केन्द्र रहा। इसके अतिरिक्त ब्रोकली, फूलगोभी, बंधागोभी, गांठगोभी, राजमा, फेंचबीन, सब्जी इत्यादि‍ की प्रदर्शनी लगाई गई।

कृषि विभाग की ओर से सूक्ष्म सिंचाई इकाई का लाइव डेमो का प्रर्दशन किया गया। टपक सिंचाई के बारे में किसानों को दिखाया गया। कम पानी में कृषक टपक सिंचाई पद्धति के माध्यम से सिंचाई कर सकते हैं।

इस जिला स्तरीय किसान मेले में कृषि, आत्मा, बीज परीक्षण / मिट्टी सायनज्ञ, उद्यान, भूमि संरक्षण, मत्स्य, गव्य, जेएसएलपीएस, मे० विकास इंटरप्राइजेज, मे० सिंदरी फर्टीलाजर, प्रोग्रेसिव विजन इफ्को एवं संबंधित विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। इसमें विभाग द्वारा संचालित योजना को प्रदर्शन किया गया।

उक्त मेला में विभाग के जिला उद्यान पदाधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, सहायक मिट्टी रसायनज्ञ, जिला कृषि अभियंता, अनुमंडल कृषि कार्यालय, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय के पदाधिकारी / कर्मी संतोष कुमार यादव, ललन कुमार, मनोहर यादव, मनीष कुमार, रितेश कुमार, मानिक चन्द्र मंडल, आमंत्रित सदस्य में पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी, गमालियल हांसदा, लक्ष्मी नारायण साह एवं समाज के राधेश्याम साह एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सभी प्रगतिशिल किसान, महिला किसान, प्रखंड कृषि पदधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक उपस्थित थे। उक्त मेला में लगभग 800 से अधिक किसान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।