सर्च ऑपरेशन जारी, गंभीर रूप से घायल जवान भेजा गया रांची
चतरा। इस समय बड़ी और दुखद खबर झारखंड के चतरा से आ रही है, जहां पुलिसवालों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई है। वहीं एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
झारखंड पुलिस ने बताया कि यह बुधवार शाम की घटना है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के बाद दो पुलिसवालों की मौत हो गई है। वहीं एक जवान जख्मी हो गया है, जिसे एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है।
झारखंड पुलिस के मुताबिक, पुलिसकर्मियों और नक्सलियों के बीच बुधवार की शाम मुठभेड़ हो गई। इस घटना के बाद आसपास पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि, झारखंड के गढ़वा में पिछले साल दिसंबर के महीने में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी, जिसमें कई घंटों तक फायरिंग हुई। मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी को गोली भी लग गई थी।