रेल पटरी पर निकले कील को ठीक कर रहे थे कर्मचारी, अचानक आ गई ट्रेन

झारखंड
Spread the love

धनबाद। रेल पटरी पर निकले कील को कर्मचारी ठीक कर रहे थे। अचानक ट्रेन आ गई। इसमें दो रेल कर्मचारियों की मौत हो गई। घटना 24 फरवरी, 2024 को सुबह करीब 4 बजे तेलो और गोमो स्टेशन के बीच घटी।

जानकारी के मुताबिक तेलो और गोमो स्‍टेशन के बीच दो पीडब्ल्यूई स्टाफ नाम मोहन कुमार शर्मा एवं राहुल कुमार पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रेल पटरी में निकले कील को ठीक कर रहे थे। अचानक डाउन लाइन पर तेज आती ट्रेन से रन ओवर हो गए।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि घटना की जानकारी संघ के केंद्रीय पदधारियों डीके पांडेय और मोहम्मद जियाउद्दीन को दी गई। उनके निर्देश पर चंद्रपुरा शाखा से संगठन सचिव अरविंद कुमार मेहता, सहायक सचिव सह चीफ यार्ड मास्टर, दुग्धा, गोमो शाखा के संयुक्त सचिव रूपेश कुमार अन्य सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मोहन कुमार शर्मा एवं राहुल कुमार

जीआरपी चंद्रपुरा एवं थाना प्रभारी तेलो की उपस्थिति में डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी बीच दोनों के परिवार जनों को सूचना दी गई। केंद्रीय पदधारियों ने सहायक अभियंता और वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी धनबाद से बात कर सभी प्रकार की जरूरी मदद करने का अनुरोध किया। उनके द्वारा आश्वासन मिला। यूनियन के चंद्रपुरा के शाखा सचिव चंदन शुक्ला ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8