- केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन
रांची। खूंटी के तोरपा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय पूर्वी क्षेत्र किसान मेला का आयोजन 3 फरवरी से किया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस कृषि मेले में नौ राज्यों के किसान आएंगे। देश भर के कृषि वैज्ञानिक भी जुटेंगे।
कृषि मेला का उद्घाटन 3 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। वहीं 5 फरवरी को समापन सत्र में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे। 4 फरवरी को पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा एवं विकास भारती के सचिव अशोक भगत उपस्थित रहेंगे।
इस कृषि मेले में किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें विभिन्न सस्थानों और संस्थाओं द्वारा कृषि एवं इससे संबंधित 150 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे।
मौके पर खेती से संबंधित विभिन्न विषयों (उन्नत कृषि पद्धति, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन, मधुमक्खी पालन, लाख एवं तसर उत्पादन इत्यादि) पर किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कृषकों की समस्याओं का तत्काल समाधान वैज्ञानिकों द्वारा किया जाएगा।
मेले में टाटा ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जांच के साथ-साथ कैंसर की भी जांच की जाएगी। डेंटल चेकअप भी किया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।