पलामू। बायोमेट्रिक अटेंडेंस कम रहने पर बीपीएम का 10 दिन का वेतन कट गया है। बीपीएम को शोकॉज किया गया है। यह मामला पलामू जिले से जुड़ा है। यहां उपायुक्त शशि रंजन ने 16 फरवरी, 2024 को शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिले में संचालित समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा की।
समीक्षा में यह खुलासा
समीक्षा के दौरान उपायुक्त सभी बीपीओ व बीपीएम का बायोमैट्रिक अटेंडेंस से अवगत हुए। उन्होंने पाया कि कई बीपीएम द्वारा 11 बजे के बाद अटेंडेंस बनाया गया है। कईयों ने शाम को अटेंडेंस क्लोज़ नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने सभी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि 11 बजे के बाद का अटेंडेंस नहीं माना जाएगा। बेहतर होगा सभी 10 बजे तक अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सभी की सेवा संपुष्टि करें
लेस्लीगंज के बीपीओ का कम अटेंडेंस रहने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया। मोहम्मदगंज की बीपीएम रंजना भारती का अटेंडेंस कम रहने पर उनका 10 दिन का वेतन काटा गया। उपायुक्त ने वैसे पारा शिक्षक जिनका सभी स्तर का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूर्ण हो गया है, उनकी सेवा संपुष्टि करने की बात कही।
बैंक खाता खुलवाने के निर्देश
बच्चों का बैंक खाता खोलने विषयक पर समीक्षा करते हुए उन्होंने इस कार्य को मिशन मोड में करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से बैंक खाता रहे, यह सुनिश्चित होना चाहिए। इस कार्य में एलडीएम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी योग्य बच्चों का खाता खुलवाने का निर्देश दिया।
इन बिंदुओं पर भी चर्चा
उपायुक्त ने पुस्तक वितरण, पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति, एसएमसी ट्रेनिंग, पारा टीचर का सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन, सहायक शिक्षकों का सेवा संपुष्टि आदि की समीक्षा कर कई निर्देश दिए। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अकाउंटेंट, बीपीओ, विभिन्न वार्डन समेत अन्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8