खनन नियमों का उल्लंघन करने पर क्रशर सील

झारखंड
Spread the love

  • बीते एक सप्ताह में अवैध खनन से जुड़े 10 वाहन जब्त

रांची। खनन नियमों का उल्लंघन करने पर एक क्रशर सील कर दिया गया। पिछले एक सप्ताह में अवैध खनन से जुड़े 10 वाहन जब्त किया गया। 5 लाख 72 हज़ार रुपये की वसूली भी की गई।

क्रशरों की जांच की गई

जिले के उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के आलोक में गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने नौडीहा बाजार क्षेत्र में संचालित कई क्रशरों की जांच की। इस दौरान खनन नियमों का उल्लंघन करने पर मां भगवती स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया। विदित है कि इसके पूर्व बुधवार को भी छतरपुर में संचालित विभिन्न क्रशरों का अपर समाहर्ता, खनन पदाधिकारी व छतरपुर एसडीएम ने निरीक्षण किया था।

अवैध खनन करते 10 वाहन जब्त

उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई की गयी है। डीएमओ के द्वारा अवैध खनन से जुड़े 10 वाहनों को जब्त किया गया। आठ वाहनों से 5 लाख 72 हजार 5 सौ की वसूली की गयी है।

यहां पढ़ सकते हैं अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8