मध्‍य प्रदेश में बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, अब ये खबर आई सामने

राजनीति देश मध्य प्रदेश
Spread the love

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा मध्‍य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ और उसके सांसद बेटे नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबर पहले आ रही थी। अब इससे जुड़ी एक और खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक मध्‍य प्रदेश के 23 कांग्रेस विधायक और 4 मेयर कमलनाथ का समर्थन कर रहे हैं। कमलनाथ पंजाब के बाहर उत्तर भारत में एकमात्र जीतने योग्य कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हैं।

मध्‍य प्रदेश में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद हैं। देश में मोदी लहर के बाद भी एकमात्र छिंदवाड़ा सीट भाजपा नहीं जीत पाई थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनके भाजपा में शामिल हो जाने पर पार्टी अगले 15 साल तक मध्‍य प्रदेश में अजेय हो जाएगी।

इस बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री सह कांग्रेस के दिग्‍गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा बताया था। इसलिए वह भाजपा में शामिल नहीं हो सकते।

जानकारी हो कि हाल में कांग्रेस के कई दिग्‍गज नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। कुछ ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने से उत्तर भारत में कांग्रेस को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8