कांग्रेस ने जारी की लिस्‍ट, सोनिया गांधी यहां से बनीं राज्‍यसभा उम्‍मीदवार

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्‍यसभा उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें पार्टी नेत्री सोनिया गांधी का भी नाम है। उन्‍होंने पर्चा भी दाखिल कर द‍िया है। ज्‍यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 15 फरवरी है।

सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। राज्यसभा उम्मीदवार बनने के बाद यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी से चर्चा की है। खरगे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के साथ एक संयुक्त सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सीट जीतने की स्थिति में है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त होने के कारण एक सीट खाली हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का कार्यकाल भी अप्रैल में पूरा हो रहा है। हाल ही में उच्च सदन से इस्तीफा देने वाले किरोड़ी लाल मीणा का कार्यकाल भी अप्रैल में समाप्त होगा। भाजपा ने पहले ही राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

बताते चलें कि, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ, तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

ये है सूची

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8