हड़ताल में शामिल हुए सीएमपीडीआई के सीटू के सदस्‍य

झारखंड
Spread the love

रांची। ऑल इंडिया कोल फेडरेशन के आह्वान पर एनसीओईए (सीटू) की सीएमपीडीआई शाखा के सदस्‍य 16 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। उन्‍होंने सीएमपीडीआई (मुख्यालय) और इसके क्षेत्रीय संस्थान एवं ड्रिलिंग शिविरों में हड़ताल किया।

सीएमपीडीआई शाखा के सचिव प्रलय भट्टाचार्यी ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हड़ताल की गई थी। केंद्र सरकार के एमडीओ, रेवेन्यू शेयरिंग, कमर्शियल माइनिंग, 40 कोयला खदानों को निजी हाथों को बेचना, बढ़ती महंगाई, किसानों पर अत्याचार, 40 श्रम कानून में उल्लंघन कर लेबर कोड को लाना, सार्वजनिक उपक्रम को निजी हाथों में औने-पौने दामों पर बेचने के विरूद्ध हड़ताल की गयी थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8