जवानों के शहीद होने पर मुख्‍यमंत्री ने जताया दुख, दिए ये निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने चतरा जिले के जोरी और बेरियो थाना के सीमा क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुठभेड़ में शहीद दोनों जवानों के परिवार के साथ सरकार खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। किसी भी हाल में सुरक्षा बलों के मनोबल को गिरने नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस मुठभेड़ में घायल जवान के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।