
सरायकेला-खरसावां। झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद चम्पाई सोरेन 7 फरवरी को पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। उनका पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड में स्थित है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन और स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन और जागेश्वर टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल- जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।