मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल्पना सोरेन से की फोन पर बात, जरूर पढ़ें

झारखंड
Spread the love

रांची। रविवार को दिल्ली शराब नीति घोटाले में बुरी तरह से फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से फोन पर बात की है। सीएम ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने इस दौरान कल्पना सोरेन को भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि, ‘हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है।

बताते चलें कि, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पूर्व सीएम सोरेन के ही X हैंडल पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी थी, रविवार (आज) दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बात हुई। कल्पना सोरेन ने लिखा, ‘आज दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal से फोन पर बातचीत हुई।

‘अरविंद जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी और झामुमो परिवार के साथ हैं। केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखण्ड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है। केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है। जय जोहार! जय झारखण्ड!’

इसी पोस्ट के जवाब में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि, ‘कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते, तो उन्हें जेल ना होती, लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा। उन्हें सलाम!’