
तमिलनाडु। बहुत बड़ी और दुखद खबर तमिलनाडु के विरुधुनगर से आई है, जहां एक पटाखा फैक्टरी में शनिवार को ब्लास्ट हो गया। हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि, मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने लापरवाही की बात पर चुप्पी साध ली है।
यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में हुई। घटना से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई। लोग घबरा गए। चारों तरफ चीख-पुखार मच गई। फिलहाल मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। आगे की जांच की जा रही है। खबर है कि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पतला में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट इतना तेज था कि पटाखा फैक्ट्री के अलावा चार अन्य बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गईं। फैक्ट्री के मालिक का नाम विजय है। यह फैक्ट्री शहर के वेम्बकोट्टई इलाके में स्थित थी। घटना के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
वहीं हादसे में घायल लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दुर्घटना फैक्ट्री के रसायन मिश्रण कमरे में हुई। बताते चलें कि, पिछले साल की शुरुआत में राज्य के कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।