भाजपा नेत्री मालती गिलुवा ने की महिलाओं के साथ बैठक, पीएम के कार्यक्रम की दी जानकारी

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा ने कराईकेला पंचायत और केरा पंचायत के कई गांवों का दौरा मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने कराईकेला पंचायत अंतर्गत कुम्हार जारकी में महिलाओं के साथ बैठक की।

मालती ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर चर्चा करते हुए महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद केरा पंचायत के केरा गांव और महुलबोराई में भी महिलाओं के साथ बैठक की।

मौके पर उन्होंने कहा की आगामी 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के महिलाओं एवं स्वसहायता समूह के बहनों को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी देंगे। इसमें सभी महिलाओं को जुड़कर उनके विचार को सुनना चाहिए। लाभ उठाना चाहिए। लगभग 51 योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ चलाई जा रही है। कई योजनाओं की जानकारी महिलाओं को नहीं है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा,  बाबूराम बानरा, ललिता प्रधान, सीआरपी ललिता कालिंदी, विनीता कालिंदी, रूबी भट्टाचार्य के साथ कई महिलाएं उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8