
रांची। मारवाडी महाविद्यालय के संस्थापक स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की 120वी जयंती 5 फरवरी को मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर मारवाडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में गंगा बाबू के जीवन से शिक्षा लेकर काम करने की प्रेरणा लेने के लिए हम उनकी जयंती मना रहे है। सादा जीवन उच्च विचार की भावना से उन्होंने इस कॉलेज का निर्माण कराया। इसमें 18 हजार छात्र-छात्रा पढ़ रहे हैं। इस कॉलेज में झारखंड के सबसे अधिक नामांकन के आवेदन आते हैं। यहां से पढ़े लोग पूरे विश्व में कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।
मारवाडी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार बंका, कन्या पाठशाला के सचिव वेद प्रकाश बागला ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा, डॉ रोनाल्ड खालको, डॉ उमेश कुमार, डॉ राजीव रजक, डॉ एम सारंगी, अनुभव चक्रवर्ती सहित कई लोगों ने दिवंगत गंगा प्रसाद के कार्यों की चर्चा की। उन्हें जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
एलुमनी एसोसिएशन के सचिव शुभम मंत्री, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कॉलेज के प्राचार्य, बुधिया परिवार की वरिष्ठ महिला शारदा बुधिया एवं अरुण बुधिया को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ नरसरिया ने किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बसंत मित्तल, पवन मंत्री, कृपाल सिंह, हरबिंदर सलूजा, सुरेश जैन, मनोज चौधरी, पवन शर्मा, सतपाल सलूजा उर्फ गुड्डी, शिव शंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, विष्णु कांत खेमका, सुरेश चंद अग्रवाल, ओपी लाल, महावीर महेश्वरी, सुनीता जैन, रजनी बुधिया, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज रूईया सहित समाज के लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।