झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के कार्यकारी अध्‍यक्ष बने भीम सिंह मुंडा

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ का गठन के लिए रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें पूरे प्रदेश से सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और मुखिया उपस्थित हुए। मौके पर सरायकेला खरसवां के जिला अघ्यक्ष भीम सिंह मुंडा को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

मौके पर पूर्वी सिंहभूम से जिला अध्यक्ष पालटन मुर्मू, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष हरिन तामसोय, सिमडेगा के जिला अध्यक्ष श्रीमती शिशिर दांग, रांची जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सोमा उरांव, दुमका जिला अध्यक्ष योगेश्वर मुर्मू और अन्य सभी 24 जिले के मुखिया, जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।