ज्ञानवापी पर अब ये कदम उठाएगा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। ज्ञानवापी पर अदालत के फैसले के बाद वहां पूजा अर्चना शुरू हो गई है। इस फैसले से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भड़का हुआ है। बोर्ड पहले ही एएसआई के सर्वे रिपोर्ट को मानने से इनकार कर चुका है। अब अगला कदम उठाने की तैयारी में है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है, ‘हाईकोर्ट के फैसले से मुसलमानों और सेक्युलरों को बड़ा झटका लगा है। हम ज्ञानवापी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे।’

बोर्ड का कहना है कि अदालतों में बहुमत के लिए अलग कानून है। राम मंदिर में भी यही फैसला लिया गया था।’

उधर, भारतीय मुस्लिम विद्वान अरशद मदनी ने यहां तक ​​कहा कि ‘भारत की न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। कानून की किताब को आग लगा दो।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।