वज्रपात से 5 गाय और 1 बछड़े की मौत, सहायता की गुहार

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र की गाड़ा खुर्द पंचायत के बनकट गांव में वज्रपात से सीताराम चौधरी की पांच गाय व एक बछड़े की मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे की है। उन्‍होंने प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम चौधरी अत्यंत निर्धन परिवार से है। वह भूमिहीन है। सोन नदी के समीप झोपड़ी बनाकर मवेशियों को रखते है। रात में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वज्रपात भी हुआ, जिससे पांच गाय व एक बछड़े की मौत हो गई। इसमें तीन दुधारू, दो गर्भवती गाय व एक बछड़ा शामिल है। घटना से सीताराम चौधरी को करीब 1 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह ने भुक्तभोगी को धैर्य बंधाया। उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए भुक्तभोगी को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा देने की मांग की है। पंचायत में अधिक से अधिक लोगों को गाय शेड देने की मांग की है।

बता दें कि तीन दिनों से लगातार रिमझिम-रिमझिम हो रही बारिश से जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। घर से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस कड़कती ठंढ में मवेशियों को रखने में उनके मालिकों को काफी दिक्कत हो रही है। प्रखंड के विभिन्न गांवों में खुले आसमान में मवेशियों को बंधा हुआ देखा जा सकता है। खेत में लगी सरसों, अरहर, चना आदि फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8