250 मजदूर फैक्ट्री में कर रहे थे काम, तभी 11 से 15 ब्लास्ट, जानें क्या हुआ आगे…

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्य प्रदेश। बड़ी और दुखद खबर मध्य प्रदेश के हरदा जिले से आ रही है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से आस पास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। इससे शहर में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है।

हादसे के चलते कई लोगों की जान खतरे में आ गई है और मौत का आकंड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड स्थित है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।  

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एक के बाद एक 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 250 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। 

अवैध रूप से हजारों क्विंटल बारुद से दस किलोमीटर तक धमाका हुआ। हजारों परिवार सड़क पर आ गए। सड़क पर शव और घायल पड़े नजर आ रहे हैं। शहर में दहशत का मौहाल बना हुआ है। हादसे के बाद फैक्ट्री के आसपास के मकान खाली कराए जा रहे हैं। हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है।

हरदा में ब्लास्ट की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली और मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए हैं।