EaseMyTrip के इस डिस्‍काउंट कोड से पा सकते हैं छूट

बिज़नेस देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। घूमने के शौकीनों के लिए अच्‍छी खबर। भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए EaseMyTrip ने डिस्‍काउंट कोड की घोषणा की है। इसके तहत लोग ट्रेवल के दौरान जहाजों में खास छूट प्राप्‍त कर सकते हैं।

EaseMyTrip ने डिस्काउंट कोड NATIONFIRST और BHARATFIRST की घोषणा की है। इसके तहत लोग कोड का उपयोग कर छूट पा सकते हैं। इसकी जानकारी कंपनी के को फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर दी है।

बताते चलें कि मेड इन इंडिया EaseMyTrip ने हाल ही में भारत के साथ ‘एकजुटता दिखाते हुए’ मालदीव के लिए सभी उड़ान बुकिंग निलंबित कर दी हैं। इससे मालदीव के पर्यटन को बड़ा झटका लगा है।

इस बीच स्पाइसजेट के सीईओ अजय सिंह ने खास घोषणा की है। उन्‍होंने बताया कि स्पाइसजेट एयरलाइन जल्द ही लक्षद्वीप और पवित्र शहर अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू करेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।