
लखनऊ। योगी सरकार लगातार शहर और जिलों का नाम बदल रही है। इस क्रम में एक और जिले का नाम बदलने वाली है। गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है।
गाजियाबाद नगर निगम में जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया। इसे अब सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद सरकार उसका नाम बदलने की दिशा में आगे की कार्रवाई करेगी।
गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ समय से जगह का नाम बदलने के अनुरोध मिल रहे थे। हालांकि यह पहली बार है कि इस मामले पर कार्यकारी स्तर पर चर्चा की गई।
योगी आदित्यनाथ सरकार गाजियाबाद का नाम बदलकर हरनंदी नगर या गजनगर रख सकती है। गाजियाबाद का नाम अवध के नवाब गाजी-उद-दीन के नाम पर रखा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।