सड़क पर उतरा यमराज, साथ में थी पुलिस, फिर क्‍या हुआ, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

पलामू। यमराज सड़क पर उतर गया। उसे देखकर लोग अचरज में पड़ गए। पास में पुलिस भी थी। हालांकि वह यमराज के साथ हो गई। यह दृश्‍य पलामू के छह मुहाना में देखने को मिला।

दरअसल, पलामू पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इस दौरान 19 जनवरी, 2024 को छह मुहान पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। नाटक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

नुक्कड़ नाटक ‘यमराज का दरबार’ में कलाकारों ने आमजन को यातायात नियमों का उल्लंघन करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक प्रभारी रामजीत सिंह ने लोगों को हेलमेट पहनकर, यातायात नियमों का पालन करके गाड़ी चलाने की अपील की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।