कन्या मध्य विद्यालय में हुआ ‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

दुमका। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग समेत शिक्षक काफी प्रयास कर रहे हैं। इसके सकारात्मक नतीजे भी नजर आ रहे हैं। इस क्रम में जरमुंडी स्थित कन्या मध्य विद्यालय में भी बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ‘सीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ’ कार्यक्रम का आयोजन 11 जनवरी, 2024 को किया गया।

शिक्षा विभाग के द्वारा राज्‍य के सभी जिलों में स्कूल जाते बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कि‍या गया। इसके साथ में हैश टैग #SeetiBajao भी लिखा गया। स्कूल आते बच्चों की सीटी बजाती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का महाअभियान सुबह 8.30 से 9.30 तक चलाया गया।

कन्या मध्य विद्यालय में इस अभियान दौरान प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो जमालुद्दीन, विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार, सहायक शिक्षक अनिल कुमार शाही, निरंजन साह, सुनेन्दु सरकार, रंजना रानी, मधुमाला कुमारी, पुनीत कुमार, प्रखंड साधन सेवी प्रदीप कुमार, एमआईएस को-ऑर्डिनेटर अनिल कुशवाहा, संकुल साधन सेवी गोपाल मिश्र, छात्र छात्राये, अभिभावकों ने भाग लिया।

समाज के प्रबुद्धजन, मुखिया, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने भी इस महाअभियान में भाग लिया। सरस्वती वाहिनी के सदस्य एवं माता समिति के सदस्य भी शामिल हुई। सोशल मीडिया महाअभियान की सफलता के लिए जिला, ब्लॉक एवं संकुल स्तर पर नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।