विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत मझिगावां पंचायत के असनाखाड़ टोला के वार्ड नम्बर 3 के लगभग ढाई दर्जन से अधिक ग्रामीण मंगलवार को प्रखंड कार्यलय पहुंचे। वहां अबुआ आवास के लिए जमकर हंगामा किया। लाभुकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी दिया है। उसमें उल्लेख किया गया है कि अबुआ आवास के लिए जांच टीम द्वारा अनियमितता व लापरवाही बरती गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अबुआ आवास के लिए आवेदन दिया था। जांच टीम द्वारा फाइनल रिपोर्ट में योग्य लाभुकों के नाम ही नहीं है। अधिक संख्या में अयोग्य लाभुकों का नाम शामिल किया गया है। ग्रामीणों ने आवेदन देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी से पुनः जांच कराकर फाइनल रिपोर्ट में छूटे योग्य लाभुकों का नाम जोड़वाने की मांग की है।
आवेदन देने वालों में रीता देवी, रूबी कुमारी, माया देवी, चित्रकली देवी, मालती देवी, कलावती कुवँर, किरण देवी, प्रेमा देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, ललिता देवी, सूरज यादव, सुदेश्वर यादव, फूलकुमारी देवी, गुड्डी देवी, दशरथ राम, संजय कुमार भारती, फूलन देवी सहित अन्य के भी नाम शामिल हैं।
वार्ड सदस्य अखिलेश राम व ग्रामीणों ने ब्लॉक आवास को-ऑडिनेटर अजित कुमार पर अबुआ आवास के लिए 20 हजार रुपए मांग करने का आरोप लगाया है। वार्ड सदस्य ने बताया कि सरकार योग्य लाभुकों को निःशुल्क अबुआ आवास दे रही है, जबकि अजित कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। हम गरीब कहां से 20 हजार रुपये लाएंगे।
पूछे जाने पर को-ऑडिनेटर अजित कुमार ने वार्ड सदस्य द्वारा लगाया गये आरोप को निराधार व बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यदि मैं दोषी हूं तो मुझपर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पक्का आवास का नाम कट रहा है तो लोग अफवाह फैला रहे हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह से ने कहा कि 8 जनवरी तक पंचायत भवन में आपत्ति दर्ज की जानी है। उसके बाद सूची से अयोग्य का नाम हटाया जाएगा। 18 जनवरी तक निष्पादन करते हुए योग्य लाभुकों का नाम जोड़ा जाएगा। 20 जनवरी तक स्थाई सूची निकाली जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।