- आम्रपाली परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर के साथ बैठक
चतरा। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के नेताओं की आम्रपाली परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर पीके सिन्हा के साथ 29 जनवरी को बैठक हुई। इसमें मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना के कार्मिक पदाधिकारी दिवाकर साहू भी उपस्थित थे।
यूनियन की ओर से राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव एवं जेसीएसी सदस्य ललन प्रसाद सिंह एवं आम्रपाली चंद्रगुप्त के क्षेत्रीय सचिव मोहम्मद जहूर, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव हेमंत मंडल, क्षेत्रीय संगठन सचिव अखिलेश उरांव, परियोजना संगठन सचिव सुबोध कुमार, आम्रपाली परियोजना अध्यक्ष अब्दुल कादिर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, परियोजना उपाध्यक्ष अशोक कुमार, परियोजना संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश्वर नोनिया, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनिंदर कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।
यूनियन ये मांगें रखी गई
- समय से सभी कामगारों को प्रमोशन दिया जाए
- सभी कामगारों को क्वार्टर दिया जाए
- पेंडिंग पड़े चार सीट को क्लियर किया जाए
- ग्रेड थर्ड की परीक्षा ली जाए
- अस्पताल को जल्द से जल्द चालू किया जाए
- प्रदूषण पर रोक लगाई जाए
- रोड में पानी का छिड़काव किया जाए
- तौलिया का वितरण किया जाए
- आम्रपाली में आईटीआई कॉलेज खोली जाए
- कंपनी में लोकल लोगों की 75% बहाली की जाए
- लोकल लोगों को 2 करोड़ का ठेका दिया जाए
- विस्थापित गांव में बिजली, पानी, सड़क की सुविधा दी जाए
- चिकित्सा की सुविधा दी जाए
- विस्थापितों को जल्द से जल्द नौकरी और मुआवजा दिए जाएं
- सभी कांटाघरों में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए
- कैंटीन में खाने की कीमत कम किया जाए
- सभी कामगारों को इंसेंटिव दिया जाए
- बकाया एरियर का भुगतान किया जाए
- सभी कामगारों को वॉटर बॉटल दिया जाए
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।


