पिठोरिया के पुसू गांव में हुआ टुसू मेला का आयोजन

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। क्षेत्रीय टुसु मेला समिति पुसू की ओर से रांची के पिठोरिया के पुसू गांव में टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेला में पिठोरिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग टुसू लेकर मेला में नाचते गाते सम्मिलित हुए। ढोल नगाड़े, मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने जमकर नाच गाने का आनंद उठाया।

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा डॉ सांसद महुआ माजी ने किया। उन्होंने सभी से झारखंडी सांस्कृतिक विरासत को संभालने की अपील की। साथ ही गांव में सड़क निर्माण कराने की बात भी कही।

इस मौके विशिष्ट अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सबीबूल रहमान, शेख शहाबुद्दीन, लाखो उरांव, रजनी चंद्र पाहन, मुखिया लाला महली, संजू देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।