गुप्‍त सूचना पर मोटरसाइकिल चोरों की ऐसे हुई गिरफ्तारी

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी के समीप से कांके पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार कि‍या। गुप्‍त सूचना के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्‍हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार चोरी खलारी थाना क्षेत्र निवासी विशाल कुमार वर्मा (19 वर्ष, पिता स्व. नरेश वर्मा) और शिवपुरी, सुखदेवनगर थाना रांची निवासी अंकित कुमार लोहरा (पिता स्व. बंधन लोहरा) शामिल है।

कांके थाना प्रभारी आभाष कुमार ने बताया कि शनिवार शाम लगभग 4 बजे एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि बाइक में सवार दो चोर कांके से रिंग रोड होकर खलारी की ओर चोरी की बाइक बेचने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही लॉ यूनिवर्सिटी के समीप रिंग रोड मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया।

लगभग 4.45 बजे दो बाइक में सवार युवक पुलिस चेकिंग देखते हुए भागने की कोशिश करने लगे। पीछा करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के क्रम में जेएच 01एएल 8211 और एक बिना नंबर प्लेट के चोरी की बाइक जब्‍त की गई।

गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर चार अन्य बिना नंबर प्लेट की बाइक खलारी थाना क्षेत्र में मांइस के एक गड्ढे से बरामद की गई। रविवार शाम दोनों को जेल भेजा दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।