फिल्‍म ‘आर्टिकल 370’ का टीजर 25 जनवरी को होगा रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। फि‍ल्म ‘आर्टिकल 370’ का टीजर गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही ‘फ़ाइटर’ के साथ हर बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यामी गौतम अभिनित यह फ़िल्म एक एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है। आर्टिकल 370 का टीजर रिलीज होते ही यह फ़िल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अब दुनिया भर के दर्शक 25 जनवरी को सिनेमाघरों में इस टीज़र का आनंद उठाएंगे।

टीजर में यामी गौतम और प्रियामणि के दमदार अभिनय ने पहले से लोगों की उम्मीदों को बढ़ा रखा है। फ़िल्म के टीज़र का ‘फ़ाइटर’ के साथ बड़े स्क्रीन पर प्रीमियर किया जाना इस प्रत्याशा को बरकरार रखेगा। आर्टिकल 370 के दिलचस्प बैकग्राऊंड पर आधारित यह टीज़र घटनाओं के एक रोमांचक क्रम और अविश्वसनीय परिस्थितियों की एक अनूठी झलक पेश करता है, जिसके कारण आर्टिकल 370 को अप्रभावी बनाने का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक परिणाम सामने आया।

उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर  आदित्य धर की अगली क्रिएशन आर्टिकल 370 एक ऐसी फ़िल्म है, जिसमें कभी न देखा गया एक्शन और पॉलिटिक्स देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक आदित्य सुहास जांभले के साथ मिलकर एक दमदार कहानी, अनुभवी निर्देशन और एक पावरहाउस कलाकारों के  कॉम्बिनेशन के साथ ‘आर्टिकल 370’ थ्रिलिंग सिनेमैटिक अनुभवों से भरपूर होगा।

आर्टिकल 370 एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नज़र आ रही हैं। इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन का अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।