मुंबई। जैसे ही 2024 की शुरुआत हुई, मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवारा’ के निर्माताओं ने पोस्टर जारी किया है। इसमें अभिनेता को तीव्र और उग्र लुक में दिखाया गया है। पहले से ही उत्साह को और बढ़ाते हुए निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक जारी करने का एलान भी कर दिया।
पोस्टर में एनटीआर जूनियर समुद्र के बीच में एक नाव के ऊपर निडरता से खड़े है। अभिनेता द्वारा अपने ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया। पोस्टर पहले ही इंटरनेट पर कहर मचा रहा है। यह घोषणा खुद मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर ने की।
सोशल मीडिया में जूनियर एनटीआर ने लिखा है, ‘आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। 8 जनवरी, 2024 को #देवरा की झलक आप सभी को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता।’
फिल्म निर्माता कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित देवारा का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। इसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। देवारा का पहला भाग 5 अप्रैल, 2024 को देश भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। देवारा के लिए संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। छायांकन आर रत्नावेलु द्वारा संभाला गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।