- उपायुक्त से घोषित मुआवजा भुगतान की लगाई गुहार
पलामू। मध्याह्न भोजन के माड़ में झुलस जाने से मौत हुई पुत्रियों के पिता उपायुक्त के जनता दरबार पहुंचे। उन्होंने घोषित मुआवजा भुगतान की गुहार लगाई। उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया।
जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। निराकरण करने का अनुरोध किया। जनता दरबार में आई समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम महीपुरी निवासी परमेश्वरी साव ने अपने मृत दो पुत्रियों के एवज में सरकार द्वारा जारी की गई मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग किया। परमेश्वरी साव की दो पुत्रियों की मौत मध्याह्न भोजन के माड़ में झुलस जाने से हो गई थी।
नीलाम्बर-पिताम्बरपुर अंचल क्षेत्र के ग्राम हरतुआ निवासी रविन्द्र कुमार गिरी ने वज्रपात से गाय की मृत्यु हो जाने के एवज में मुआवजा राशि देने की गुहार लगाया। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कौशल्या देवी और चैनपुर थाना क्षेत्र के रामप्रवेश सोनी ने वृद्धा पेंशन देने की गुहार लगाई।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये। उसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।