टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न की वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी सम्पन्न

कृषि झारखंड
Spread the love

वेस्ट बोकारो। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न द्वारा टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 12वें वार्षिक फूल और सब्जी प्रदर्शनी 20 जनवरी को हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि रामगढ़ के नितीश कुमार डीएफओ थे।

तीन दिवसीय इस आयोजन में रामगढ़, रांची, हजारीबाग और धनबाद जिले के विभिन्न संस्थानो, वेंडर पार्टनर्स, और स्कूलों के कुल 54 स्टॉल के साथ 12 फूड स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम में सैंड पेंटिंग, रंगोली, स्केच पेंटिंग, कलर पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और आस पास की नर्सरी के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी किया गया जिसे लोगो ने खूब सराहा।

इस मौके पर डीएफओ ने विभिन्न श्रेणियों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगियों के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। तीन दिवसीय आयोजित इस प्रदर्शनी में हजारो की संख्या में समुदाय के हर वर्ग के लोगो ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आनंद लिया। 

इस अवसर पर राजेश पटेल (चीफ़, क्वेरी एबी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), मजहर अली (चीफ़, इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), राजेश कुमार (चीफ़, सीईपी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), प्रवीण (हेड, प्लानिंग, वेस्ट बोकारो डिवीज़न), सहित टाटा स्टील के वरीय अधिकारी, यूनियन पदधारी, कर्मचारी और समुदाय के लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।