नव प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्‍यापक की आकस्मिक मौत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय, हरिगावां के सहायक अध्यापक व गांव निवासी प्रेमनाथ (57) की आकस्मिक मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वे अपनी खेत में लगे गेहूं की फसल की सिंचाई कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उक्त गांव स्थित देवी मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें घबराहट हुई और वे गिर पड़े। आसपास के लोग दौड़े।

परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद ऑटो से इलाज के लिए उन्हें खरसोता ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को पुनः घर पर लाया गया। वहां परिजनों का रो-रो कर बेहाल हो रहे थे। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

बता दें कि वे बहुत सामाजिक, प्रतिष्ठित व मधुरभाषी थे। उन्होंने नव प्राथमिक विद्यालय हरिगावां में 15 जनवरी 2003 को सहायक अध्यापक के पद पर योगदान किया था। वे गणित विषय के जानकार शिक्षक थे। वे अपने पीछे पत्नी कविता देवी, पुत्र शुभम कुमार व रोहित कुमार को छोड़ गए। उनकी एक बेटी रूपम है, जिसकी शादी हो चुकी है।

परिजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। सहायक अध्यापक प्रेमनाथ की अचानक मौत से प्रखंड के सभी शिक्षकों के बीच शोक व्याप्त है। मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी व परिजनों को उचित सहायता देने की मांग सहायक अध्यापकों ने सरकार से की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।