खाई में जा गिरा तेज रफ्तार ट्रक, 18 की मौत, जानिए कितने घायल

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। दुखद खबर दक्षिण-पश्चिमी कांगो से आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस घटना में वाहन में सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कासंगुलु के पुलिस कमांडर बेंजामिन बंजा ने बताया कि मध्य कांगो जिले के दूर-दराज कासंगुलु क्षेत्र में एक प्रमुख राजमार्ग पर रविवार को सामान से लदा एक ट्रक खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में कई यात्री भी सवार थे।

बंजा ने रविवार देर रात बताया, ”खाई से बरामद किए गए शवों को कासंगुलु जनरल अस्पताल के मुर्दाघर ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों और 15 नाबालिगों समेत घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।”

बंजा ने बताया कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसे अभी खाई से निकाला नहीं जा सका है। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण हो सकता है।