स्कूलों में चलेगा स्‍पर्श कुष्‍ठ जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

  • सभी सहभागिता से ही कुष्ठ रोग मुक्त होगा पलामू : डीसी

पलामू। सभी स्‍कूलों में स्‍पर्श कुष्‍ठ जागरुकता अभियान चलेगा। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को स्पर्श कार्यक्रम टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई। बैठक में उपायुक्त ने कुष्ठ रोग से संबंधित मरीजों की जानकारी ली। पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाज़ के लिये संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये।

घर-घर जाकर दवा खिलाएं

उपायुक्‍त ने जिले में चिन्हित कुष्ठ रोग पीड़ितों को संबंधित सहिया से घर-घर जाकर दवा खिलाए जाने की बात कही। इसके लिये उन्होंने कुष्ठ निवारण पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में लोगों को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए 30 जनवरी से 13 फ़रवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान व्यापक रूप से चलाने की बात कही। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

लोगों को दी जाएगी जानकारी 

जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ विजय सिंह ने बताया कि सुन्न दाग धब्बों का ज्ञान ही कुष्ठ रोग की पहचान है। इस अभियान में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता, जनसंदेश, पम्पलेट्स इत्यादि किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी का दिन स्पर्श डे के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कुष्ठ जागरुकता के लिए उपायुक्‍त का संदेश पढ़ा जाएगा। सभी ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधानों का संदेश उनके द्वारा पढ़कर लोगों को सुनाया जाएगा। 

जिले में 512 कुष्‍ठ मरीज

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूल में प्राचार्य द्वारा अपने संस्थानों में कुष्ठ रोग से संबन्धित आम सवाल, जवाब व भ्रांतियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 512 कुष्ठ के मरीज़ हैं।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में उप विकास आयुक्त रवि आनंद, नगर आयुक्त जावेद, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, कुष्ठ रोग निवारण पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी कंसलटेंट डॉ मृत्युंजय मेहता, डॉ अनूप सहित अन्य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।