संत अल्बर्ट एक्का चौक से सीता रसोई का शुभारंभ, पहले दिन हजारों लोगों ने किया मुफ्त में भोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अभीजीत मुहूर्त में राजधानी रांची के फिरायालाल चौक स्थित अपने प्याऊ से सीता रसोई का शुभारंभ किया।

इसका उद्घाटन श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के अध्यक्ष ललित केडिया ने किया। अपनी सालगिरह के दिन उन्होंने सीता रसोई के माध्यम से हजारों लोगों को निःशुल्क भोजन कराया।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट हेड और लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि, राजधानी रांची के हृद्यस्थली फिरायालाल से सीता रसोई संचालित की गई है। इसके माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों के मजदूर, असहाय, गरीब एवं वृद्धजनों को नि:शुल्क भोजन कराया जा रहा है। साथ ही हनुमान चालीसा का वितरण भी किया जा रहा है।

अन्य वक्ताओं ने रतन लाल अग्रवाल की इस पहल का तहे दिल से स्वागत किया। साथ ही इस पुनित कार्य में सहयोग करने की अपनी इच्छा भी जताई। मौके पर नेमी अग्रवाल, सुनील माथुर, रोहित जायसवाल, संगीता माथुर, नीरज साहा आदि मौजूद रहे।