रेस्‍तरां दे रहा फ्री छोले भटूरे, जानें किसे मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। एक रेस्‍तरां लोगों को फ्री छोले भटूरे दे रहा है। इसके लिए उन्‍होंने मापदंड तय कि‍ए हैं। इसपर खरा उतरने वाले फ्री छोले भटूरे का स्‍वाद चख सकते हैं।

नोएडा में स्थित यूपी रेस्तरां ने लोगों के लिए ये ऑफर दिया है। रेस्‍तरां मालदीव यात्रा रद्द करने वाले सभी लोगों को मुफ्त छोले भटूरे प्रदान करता है।

रेस्‍तरां संचालक के अनुसार जो व्‍यक्ति लक्षद्वीप में छुट्टियां बुक करता है, वह भी छोले भटूरे की एक मुफ्त प्लेट का भी हकदार है।

रेस्‍तरां में फ्री छोले भटूरे का स्‍वाद लेने के लिए ग्राहकों को अपनी मालदीव की छुट्टियां रद्द करने या लक्षद्वीप में छुट्टियां बुक करने का प्रमाण दिखाना होगा।

बताते चलें कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत विरोध नारे को लेकर सत्‍ता में आए हैं। इसके बाद से वहां भारत विरोधी तेज हो गई है।

मालदीव सरकार के इस कदम के खिलाफ भारतीयों ने उन्‍हें जबरदस्‍त झटका दे रहे हैं। अब तक हजारों भारतीय अपना मालदीव ट्रिक रद्द करा चुके हैं। इससे वहां की सरकार सदमे में है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।