Ranchi: बरियातू के राम जानकी मंदिर में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, देखें वीडियो

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के बरियातू स्थित राम जानकी मंदिर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर के पुजारी पंडित रामदेव पांडेय ने बताया कि चोरी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता से मुख्य मंदिर और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के आसपास घुमते दिख रहा है। पुलिस ने तुरंत आसपास क्षेत्र में चोर को पहचानने के लिए सहायक तत्वों को सक्रिय कर दिया है। इधर नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा में मदद करें।

पंडित बाबा रामदेव ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। साथ ही चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया है। सिटी एसपी राजकुमार ने कहा है कि एक मूर्ति हम देंगे, एक मूर्ति सांसद संजय सेठ और एक मूर्ति कांके विधायक समरी लाल देंगे। यह सार्वजनिक घोषणा मीडिया के कैमरे के सामने की गयी।

बताते चलें कि, नौ मूर्तियों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है। सात मूर्तियों से चांदी के मुकुट की चोरी कर ली गयी है। इससे स्थानीय लोगों के अलावे नगरवासियों में भारी आक्रोश है। बाबा रामदेव ने कहा कि, जब तक सभी नयी मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो जाती, तब तक वे इसी मंदिर में स्थायी रूप से रहेंगे।