अयोध्‍या में होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा, झारखंड में बनेगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, देखें ये अद्भुत वीडियो

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी। इसकी तैयारी चल रही है। उस दिन झारखंड में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनेगा। यह जानकारी विधायक सरयू राय ने एक अद्भुत वीडियो भी शेयर कर दी है।

राम मंदिर की प्राण प्र‍तिष्‍ठा को लेकर देश-विदेश में उत्‍साह है। प्राण प्रतिष्‍ठा का दिन नजदीक आने के साथ भक्‍तों का उत्‍साह बढ़ता जा रहा है। लोग इस क्षण को ऐतिहासक बनाने के लिए अपने-अपने स्‍तर से हर तरह का प्रयास कर रहा है।

इस तरह का एक प्रयास झारखंड के जमशेदपुर में भी हो रहा है। इसकी जानकारी खुद विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया एक्‍स पर दी। उन्‍होंने इससे संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया।

विधायक ने एक्‍स पर लिखा है, ‘22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य पर जमशेदपुर के बिरला मंदिर में वर्ल्ड रिकॉर्ड – प्रभु श्री राम की रंगोली उनके स्वागत के लिए बनकर तैयार होगी। 18,000 स्क्वायर फीट की इस भव्य रंगोली का ड्रोन से लिया गया वीडियो अवश्य देखिए। जय श्री राम।’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।