संसद का अगला सत्र 31 जनवरी से, 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री, हो सकता है ये एलान, जानिए  

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी जानकारी सामने आ रही है, संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा। सूत्रों की मानें, तो संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।

जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी। उसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। 

बताते चलें कि, संसद का यह बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट सत्र में महिलाओं और किसानों से जुड़े कई बड़े एलान कर सकती है।

इस सत्र में किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है। इससे पहले बीते साल चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जो कि तय समय से पहले ही समाप्त हो गया था। इस सत्र में मोदी सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिलों को पास किया था।