हवन यज्ञ और सत्‍संग से हुआ नए साल का स्‍वागत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी ब्रह्मविद्या विहंगम योग कांडी प्रखंड इकाई परिवार की ओर से नए साल का स्वागत हवन यज्ञ व सत्संग का आयोजन कर किया गया। बीपीएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 1 जनवरी को आयोजित उक्त कार्यक्रम में कांडी प्रखंड के अलावे जिला मुख्यालय सहित बरडीहा, मझिआंव व भवनाथपुर प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में गुरु भाई व बहन शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामरेश यादव थे।

सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। ब्रह्मविद्या विहंगम योग पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इसी भूमि पर आत्मा और परमात्मा का अनुभवपरक ज्ञान बतलाने वाले सद्गुरु होते आये हैं, जिनके शरणागत होने पर बहुतों का जीवन धन्य हो गया है। सत्यनाम परमात्मा का बोध कराने वाले सद्गुरु के ज्ञान को कोई पारखी ही ठीक से जान पाता है।

सह संयोजक जवाहर दुबे, उपदेष्टा सुरेंद्र विश्वकर्मा ने भी विहंगम योग व सत्संग क्यों विषय पर प्रकाश डाला। अंत में आरती व महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।

कार्यक्रम में यज्ञ पुरोहित संजीव पाठक, नवनीत कुमार द्विवेदी, ईश्वर दयाल सिंह, संदीप कुमार, राम बरत विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार, सतेंद्र मेहता, अवधेश मेहता, सतेंद्र विश्वकर्मा, राजनाथ साहू, श्वेता पाल, राम किशोर प्रसाद, दशरथ यादव, विनोद कुमार, मनोज कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।