जगन्नाथ नगर कॉलेज में नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज डे का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। जगन्नाथ नगर कॉलेज में नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज (एनटीडीएस) डे 30 जनवरी को मनाया गया। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अबरार अहमद ने की। इसमें फाईलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनि आदि बीमारियों के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना, मेडिकल सेल एवं झारखंड स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।

प्राचार्य डॉ. अबरार अहमद ने अपने संबोधन में गंदगी एवं मच्छरों द्वारा फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरुकता फैलाने की बात कही। कहा कि 10 फरवरी को महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के फाइलेरिया रोकथाम के लिए मुफ्त दवाइयों दी जाएगी।

महाविद्यालय के बर्सर सह मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने एनटीडीएस बीमारियों से बचाव के उपायों की चर्चा की। सभी से स्वच्छता को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के डॉ. शंभुनाथ मिश्रा और हीरालाल विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने अपने वक्तव्य में एनटीडीएस बीमारियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. टेरेसा टुडू के मार्गदर्शन में पोस्टर/पेंटिग प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सृष्टि कुमारी को प्रथम स्थान, कुमारी अभिलाषा को द्वितीय और नेहा कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस मौके पर डॉ. पुष्कर, डॉ. प्रमोद, प्रो. जगदीश लोहरा, डॉ. हिमावती, प्रो. बिनीत, प्रो. जया, प्रो. प्रियंका, डॉ. इंदु, डॉ. निखिल, डॉ. सुन्दरम, अमन इत्यादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।