स्‍वामी विवेकानंद जयंती पर होगा राष्ट्रीय युवा सप्ताह का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेलकूद मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर ‘राष्ट्रीय युवा सप्ताह’ का आयोजन करेगा। यह 6 जनवरी से 12 जनवरी तक होगा। इस वर्ष युवा सप्ताह के लिए ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करना है। इसकी सफलता को लेकर 3 जनवरी को बैठक हुई।

बैठक में राज्य निदेशक श्रीमती हनी सिन्हा ने कहा कि युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता, संगोष्ठी का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर करना है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का जीवन युवाओं के लिए समर्पित रहा। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी प्रासंगिक है।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत के साथ ही साथ राष्ट्र एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के बारे में केंद्रित है। भारत युवओं का देश है एवं 2047 का भारत विकसित भारत बनाने में युवाओं को आगे आना होगा।

बैठक में एनवाईकेएस के उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, शुभम शर्मा, गौरव चुग, एनएसएस के डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ जयप्रकाश रजक विशेष रूप से उपस्थित रहें।

बैठक में ये निर्णय लिये गये

  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता 6 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
  • प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में 12 जनवरी को किया जाएगा।
  • 12 जनवरी को विकसित भारत @2047 विषय पर प्रत्येक महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
  • 12 जनवरी को झारखंड के प्रत्येक जिला में देश के प्रधानमंत्री का युवाओं के लिए दिए जाने वाले संदेश का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
  • सम्पूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय आयोजन समिति का गठन 4 जनवरी तक कर लिया जाएगा।
  • जिला एवं राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 3-3 सदस्यीय निर्णायक मंडल का चयन 5 जनवरी तक कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।